भाजपा पार्षद ने किया जन सम्पर्क विजय होने के बाद पहुंचे वाडो में
निसं
रीगस (नवयत्न) । रीगस नगर पालिका चुनावो में विजयी हुए पत्याशियों ने वार्डो में जन सम्पर्क शुरू कर दिया है। दस दिनो तक बाडे बदी में रहने के बाद पार्षद मतदाताओं से सीधे मिल कर धन्यवाद दे रहे है। वही ऐतिहासिक जीत व वार्ड के लोगों का उत्साह देख कर वार्ड 21 के भाजपा पार्षद अशोक कानूनगो ने शुक्रवार को सघन जनसम्पर्क कर मतदाताओं का आर्शिवाद लिया।
इस दौरान मतदाताओ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पार्षद अशोक कानूनगो का भव्य स्वागत किया गया। वार्ड में अनेक स्थानों पर पार्षद कानूनगो का साफा बांध कर स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत अशोक कानूनगो ने हर सुख दुख में अपनी भागीदारी निभाने का वादा किया। द्वारका प्रसाद बधालका ने बताया अशोक कानूनगो जमीन से जुडे हुई व्यक्ति हैं इनकी स्वच्छ छवि के कारण ऐतिहासिक जीत हुई है इस दौरान जन सेवक व भामाशाह चन्द्र शेखर कानूनगो आयुष कानूनगो और पार्षद मोहन लाल जांगिड पार्षद राजेश मिणा आर्यन पारीक बबलू तंवर संजय डाकवाला नितेश काबरा राजु बधालका जगदीश जांगिड़ दीपक भातरा सत्यनारायण भातरा भंवर बरतला घनश्याम सरोज गोविंद बाहेती सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।