8 करोड़ प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा

नई दिल्ली,15 मई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करीब 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को अगले दो माह तक निशुल्क अनाज देने की गुरुवार को घोषणा की। 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से जुड़ी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे आठ करोड़ प्रवासी श्रमिकों को अगले दो माह तक मुफ्त में अनाज दिया जाएगा, जिनके पास किसी तरह का राशन कार्ड नहीं है। इस स्कीम के तहत राशन कार्ड नहीं होने पर भी श्रमिकों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज और प्रति परिवार एक किलोग्राम चना प्रति माह के हिसाब से दिया जाएगा।

You might also like