सड़क दुर्घटनाओं में 8 घायल

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। सुजला कॉलेज तिराहे के पास सोमवार रात को दो मोटरसाइकिल टक्कर में 3 युवक घायल हो गए। घायलों में गोपाल, रामचंद्र, सौरभ के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार दूसरी सड़क दुर्घटना मे मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर डीटीओ ऑफिस के पास हुई। जहां पर दो मोटरसाइकिलों की भीड़ंत में 5 लोग घाायल हो गए। घायलों में हड़मान, तुलसी, हमीद, बल्केश, फरजाना के नाम शामिल हैं। सभी घायलों को बगड़िया अस्पताल में उपचार किया गया।

You might also like