एस एस मोदी के होनहार 894 सितारे स्टार सेरेमनी में सम्मानित
जय जांगिड़
झुन्झुनूं (नवयत्न ) । शहर के गौरव पथ पर स्थित एस एस मोदी विद्या विहार में वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिये स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्या अग्रवाल, संतोष कुमावत, विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल, अकादमिक निदेशक राॅय सी पाॅल व प्राचार्य विजय मसीह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यादायिनी माँ सरस्वती और बुद्धिप्रदाता भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राचार्य विजय मसीह ने दसवीं के उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए टाॅपर्स की घोषणा की। अपने उद्बोधन में स्टार सेरेमनी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने एवं उनको प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट देकर, डायमंड स्टार, गोल्ड स्टार और सिल्वर स्टार पहनाये जायेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बधाई देते हुए अपनी पसंद के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप भारत के भावी कर्णधार हो और आपके कंधो पर देश का भविष्य टिका हुआ है। अच्छे संस्कारों को अपनाए व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए अथक परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। बच्चों को अपनी मूल संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। अपने अंदर नेतृत्व करने की क्षमता पैदा करें। निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना, त्याग करना और लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना ही एक सफल विद्यार्थी के लक्षण है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम 2026 में विभुति हरितवाल, आरवी चैधरी ने 95 प्रतिशत, आराध्या ने 93, दृष्टि वर्मा ने 92.2, अनन्या चैधरी, मीहल जाँगिड़ ने 92, अमन, भाग्यश्री ने 91.2, दर्श, निकुंज खेतान ने 91, जिव्यंका, सक्षम पुनियाँ, सक्षम राणासरिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। अव्वल परिणाम को देखकर विद्यालय के प्रबन्ध, स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकगण व बड़ों के आशीर्वाद को दिया है।
विद्यालय में अकादमिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक से ग्यारहवीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान किये गए। इसी शृंखला में कक्षा में आलराउंडर (सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले) को डायमंड स्टार, सर्वाधिक उपस्थिति, श्रेष्ठ अनुशासित, सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी, खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड स्टार व 80 से 90 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को स्टार व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ और विद्यार्थियों ने समूह गीत प्रस्तुत कर बच्चों का मार्गदर्शन किया। समारोह में लाईट साउंड से सजे स्टेज पर रंग-बिरंगे परिधानों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर सभी को अभिभूत किया। अभिभावकगण, शहर के प्रमुख व्यवसायी व अन्य उपस्थितजन ने तालियों की गड़गड़ाहट सेे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
मंच का संचालन अर्चना शर्मा व अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने बखूबी किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों ने पुरस्कृत बच्चों को शुभकामना दी।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी व कनिका मोदी ने सभी को बहुत-बहुत बधाई दी।
—