कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल को

जय जांगिड़ 

झुंझुनू (नवयत्न)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा जिले में भी आयोजित हो रही है, जिसके लिए कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र झुंझुनूं शहर के अंदर ही स्थित हैं । परीक्षा में कुल 3072 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पारी में होगी । जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। परीक्षा की अवधि कुल 2 घंटे की होगी। अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिल पायेगी। इसके बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम सेंटर पर एंट्री सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षार्थियों को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा ।

You might also like