राष्ट्रीय लोक अदालत में 91 मामलों का निस्तारण

निसं
बीदासर (नवयत्न)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान उच्च न्यायालय, जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के सचिव तथा तालुका विधिक सेवा समिति सुजानगढ़ के अध्यक्ष महेश सिंह मीणा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर 91 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों, राजस्व मामलों और प्री-लिटिगेशन सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया गया। इस दौरान तहसीलदार इन्द्राज बारूपाल, पैनल अधिवक्ता सदस्य गोवर्धन सिंह सहित अधिवक्ता रघुवीर भामू, दीनदयाल प्रजापत, शाहिद सोलंकी, परमानंद बिजारणियां, लालचंद जाट, आमिन शेख, तिलोक पिलानियां, गोविंद जाखड़, अख्तर सोलंकी और इरफान सोलंकी ने पक्षकारों को समझाइश देकर मामलों के निस्तारण में सहयोग किया। लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायालय के रीडर रामस्वरूप, सहायक नाजिर रणवीर सिंह राठौड़, कैलाश तर्ड, रविन्द्र जोशी, रणवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

You might also like