माहेश्वरी सभा ने समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का किया स्वागत
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मान कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, शिवनारायण झंवर, उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मनोहरलाल सोनी, बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संजय करनाणी, जिला मंत्री शिवभगवान चाण्डक तथा बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष प्रिया राठी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की आवश्यकता जताई। उपस्थित समाजबंधुओं ने अतिथियों का सम्मान कर उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। नोखा तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष आनंद कुमार मल एवं सचिव सूरजमल बजाज ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
समाज के अनेक गणमान्यजन रहे उपस्थित
समारोह में बीकानेर जिला सभा के निवर्तमान अध्यक्ष ललित झंवर, निवर्तमान शहर सभा अध्यक्ष भंवरलाल बाहेती, मुरलीधर झंवर, पुरुषोत्तम तापडिय़ा, भिखमचंद तापडिय़ा, निर्मल झंवर, हरिप्रकाश चाण्डक, हरिकिशन डागा, अंकित तोषनीवाल, बाबूलाल मालाणी, नारायण भट्टड़, दीपक भट्टड़, राजू चाण्डक, अशोक लाहोटी, बजरंग करनाणी, डॉ राधेश्याम लाहोटी, महावीर तापडिय़ा, सुरेंद्र भट्टड़, डॉ श्याम बजाज, मनोज राठी, जगदीश डागा, मक्खनलाल राठी, ब्रजमोहन बागड़ी, हरिकिशन चाण्डक, ओमप्रकाश राठी, बाबूलाल भूतड़ा, उमेश राठी, सुनील भट्टड़, लक्ष्मीकांत राठी, किशन करवा, सीए पंकज चाण्डक, दिनेश राठी, रोहित कोठरी, मुकेश बिहानी, किशन तापडिय़ा, उमाशंकर मल, नीरज करवा, दिनेश झंवर, आलोक राठी एवं विनोद मालपाणी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी तोषनीवाल, उर्मिला तापडिय़ा, राधामनी चितलांगिया, मैना तापडिय़ा, शांति मूंधड़ा एवं सुषमा बजाज सहित तहसील सभा, शहर सभा, युवा संगठन और महिला मंडल के पदाधिकारियों तथा मातृशक्ति ने समारोह में भाग लिया।