अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ में आगामी जनगणना कार्य में इस्तेमाल होने वाले एचएलओ ऐप तकनीकी समस्या को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। महासंघ के खण्ड अध्यक्ष निलेश इन्दौरिया ने बताया कि यह ऐप केवल एंड्रॉयड 12 या उसके ऊपर के वर्ज़न में ही कार्य करता हैं , जिसके कारण ऐसे शिक्षक जिनके पास पुराने मोबाईल उनको नया स्मार्टफोन खरीदने बाध्य होना पड़ रहा हैं। जिसका महासंघ कड़ा विरोध करता हैं। इस दौरान ऋषि कुमार सिंह,अंजू चौहान,संगीता शर्मा,अंकित सेवदा,मुकेश शर्मा,कुलविंद्र सिंह,सीमा रानी,महेश शर्मा,नरेंद्र सांकृत्य,विनोद शर्मा,वीरेंद्र जायसवाल,अशोक शर्मा,पुरुषोत्तम,राकेश नायक, नवरत सहित पदाधिकारियों ने कहा की शिक्षकों के निजी संसाधनों पर राजकीय कार्यों का बोझ डालना न्याय संगत नहीं है।