5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी।
जयपुर,(बी एल)10 मई। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि शनिवार-रविवार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होगा। जो अगले हफ्ते की शुरुआत तक जारी रहेगा। भारी बारिश की आशंका के चलते मौसम विभाग ने देश के पांच राज्यों में चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
9 से 12 मई तक तेज बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 9 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम को प्रभावित करेगा। पश्चिमोत्तर मैदानी इलाकों में 9 से 12 मई के बीच तेज बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे के आसार हैं। बारिश के अलावा इन इलाकों में बिजली कडक़ने, ओले गिरने और तेज हवाओं के चलने की भी आशंका है।
5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पांच राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर राज्य है।
उत्तर पूर्वी और मध्य पूर्वी भारत में भी बारिश
मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि इन पाचों राज्यों में सोमवार तक मौसम बिगडऩे का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार को भी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।