सूने मकानों से चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
निसं
खेतड़ी(नवयत्न ) । पुलिस के सूने मकानों में चोरी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 12 अप्रैल को देवेन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दी कि वह 27 मार्च को पिता के घुटनों का आपरेशन करवाने के लिए परिवार के साथ जयपुर गया था, 11 अप्रैल की रात वापस घर पर खेतडी वापस पहुंचे तथा घर पहुंच कर देखा घर के कमरों के ताले टुटे हुये मिले, अलमारी, बेड, ड्रेसिग और सभी जगह लॉक टुटे हुये मिले, घर का सारा किमती सामान सोना-चांदी और नगद सब चोरी हुआ मिला। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनिकी की सहायता से अथक प्रयास कर आरोपी असलम खान पुत्र गुल्लु नारिया निवासी वार्ड नं 08 को खेतडी बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया कर लिया। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पुछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल, घडी आदि सामान बरामद कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई धर्मवीर सिंह, महिपाल सिंह, एचसी पवन, कांस्टेबल राजवीर डीएसटी टीम चिडावा, अनिल आदि शामिल थे। वारदात का खुलासा करने में डीएसटी टीम के राजवीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।