अभिभाषक संघ ने एसडीएम की निकाली शव यात्रा
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । कस्बे के उपखंड अधिकारी दीपक चंदन की मनमानी कार्यशैली व साथी अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर बार एसोसिएसन द्वारा उपखंड अधिकारी की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट सोमवीर खिचड़ | ने बताया कि उपखंड अधिकारी अपनी मनमर्जी व मनमानी कार्यशैली से कार्य कर रहे है जिससे आम जन को नुकसान हो रहा है वहीं साथी अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। उपखंड अधिकारी की मनमानी कार्यशैली के विरोध में बार अधिवक्ता 17 मार्च से धरने पर बैठे है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बार एसोसिएसन ने यह निर्णय लिया है कि जब तक उक्त अधिकारी का तबादला नहीं हो जाता हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उपखंड कार्यालय से बुहाना चौराहे तक एसडीएम की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।