बावलिया बाबा के परम भक्त नन्दलाल केडिया की पुण्यतिथि मनाई

निसं
बुगाला (नवयत्न) । बावलिया बाबा हवेली में परमहंस पं. गणेश जी मेमोरियल ट्रस्ट के पथ प्रदर्शक समाजसेवी नन्दलाल केडिया की 43 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर म्यूजियम में केडिया को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।साथ ही हवेली व बुगाला गोशाला परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे (जलपात्र) लगाए गए, ताकि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को पानी की कमी न हो। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों और गोभक्तों ने स्व. केडिया के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा सेवा और परोपकार के कार्यों में अग्रणी रहे। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की गई है, जिससे जीव-जंतुओं की सेवा का संदेश समाज तक पहुंचे।गौरतलब है कि इस ट्रस्ट के गठन 1968 में केडिया के निर्देशन में कुछ निष्ठावान लोगों ने मिलकर किया था जो आज तक अनवरत जारी है।अपने 53 वर्षों के कार्यकाल में ट्रस्ट ने अनेक स्थानों पर प्याऊ,नलकूप बनाए हैं वही कई स्थानों पर सहायता शिविर लगाए हैं।स्कूलों व गोशालाओं में भी खूब कार्य किए हैं। इस दौरान गोशाला कार्यकारिणी के सदस्यों ने नन्दलाल केडिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

You might also like