डॉ. अम्बेडकर विचार समिति ने सौपा ज्ञापन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । ग्राम शाहपुरा (ठीकरिया) में वैदिक काल का हवाला देकर अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोगों को तेजाजी महाराज मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने का आह्वान करने वाले बाबूलाल यादव निवासी अरणिया ने अनुसूचित जाति समुदाय को नीचा दिखाते हुए सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने वाली बयानबाजी की है जोकि सर्वत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।के खिलाफ सर्वसमाज श्रीमाधोपुर द्वारा उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर को दोषी व उसके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई करने बाबत ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान एडवोकेट सुखवीर सिंह बौद्ध, महेश महरड़ा, वेदप्रकाश बारोलिया, महेश प्रताप सामरिया, सत्यनारायण मीणा,गणपत राम चांदोलिया, ज्ञानप्रकाश वर्मा, विनोद बींवाल, अशोक कुमार भारणी, मूलचंद वर्मा, अन्नू हरिजन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।