विवाहिता की हत्या से जुड़ा प्रकरण , परिजनों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । तहसील के ग्राम बेड़ में एक विवाहिता की हत्या के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में दूसरे दिन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं धरने पर बैठे हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मृतका के चचेरे भाई गोपाल ठोलिया ने बताया कि उसकी बहन संजूदेवी की उसके पति प्रेमाराम और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर हत्या की है। घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद भी निम्बी जोधा पुलिस की तरफ से कोई आश्वासन या कार्रवाई नहीं की गई जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है। घटना के बाद से आरोपी प्रेमाराम मौके से फरार हो गया। इस संबंध में निम्बी जोधा थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। साथ ही परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने एवं शव को लेने से साफ इनकार किया है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई है। जल्द की मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल ठोलिया, विधायक प्रतिनिधि सुरजाराम भाकर, आरएलपी नेता रामकरण रेवाड़, गोविंदराम मंडा, प्रदेशाध्यक्ष गोपीराम बिजारणियां, कॉमरेड मदनलाल बेरा, ज्ञानाराम मेहरिया, भुगनाराम, आईदान राम, रामूराम, ईशाराम, पुरखाराम, रामनिवास शर्मा, रामरतन स्वामी, रशीद अली, भंवरी देवी,मोहनी देवी,शारदा देवी आदि मौजूद रहे।

You might also like