शहर के मास्टर प्लान के साथ भू-उपयोग की मिलेगी जानकारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । नगर परिषद सुजानगढ की प्लानिंग शाखा की ओर से शहरी प्रशासन एवं नागरिक सेवाओं को डिजीटल रूप से सशक्त बनाने के प्रयासो के तहत सुजानगढ का मास्टर प्लान अर्बन जीआईएस पोर्टल (https://gis-rajasthan-gov-in > citizenudh) पर लोंच किया गया है। बीकानेर संभाग का यह पहला शहर जो वेबसाईट पर नगरीय क्षेत्र स्थित भूमियों का मास्टर डवलपमेंट प्लान के अनुसार भू-उपयोग की जानकारी देगा। सहायक नगर नियोजक उदय सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र स्थित भूमियों का मास्टर प्लान अनुसार भू-उपयोग व प्रस्तावित सड़को इत्यादि की जानकारी भूमि धारक लोकेशन के आधार पर प्राप्त कर सकेगें। यह पोर्टल राज्य के एकीकृत जी.आई.एस. सिस्टम राजधरा का उपयोग करके नागरिकों का सुजानगढ़ मास्टर प्लान 2036 के अनुसार भू-उपयोग की जानकारी ऑनलाईन प्रदान करेगा।

You might also like