पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने चार धाम बालाजी मंदिर पर चढ़ाया निशान

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने पुराना बस स्टैंड स्थित चारधाम बालाजी मंदिर पर बजरंग बली का निशान अर्पित कर क्षेत्र में अमन, शांति व खुशहाली की मन्नत मांगी। मंगलवार को पूर्व सांसद अहलावत अपने समर्थकों के साथ टैगोर स्कूल स्थित बालाजी मंदिर से पदयात्रा शुरू की यात्रा में सांसद अहलावत ने खुद निशान उठाया और चारधाम बालाजी मंदिर तक पैदल पहुंचकर निशान मंदिर के शिखर बंद पर अर्पित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, वर्षा सोमरा, शर्मिला डैला, संतोष कुमावत, संतोष सिवानीवाल सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

You might also like