लायंस क्लब ने किया तीन जल मंदिरों की शुभारंभ

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । भीषण गर्मी मे राहगिरो की तकलीफ को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब श्रीमाधोपुर ने शहर के तीन विभिन्न जगह पर जल मंदिरों का शुभारंभ किया है जिससे इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। क्लब के सीताराम सैनी पूर्व वैज्ञानिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम जल मंदिर परमानंद सोनी के सूजने से स्टेशन रोड पर स्थित डॉक्टर एमपी तिवारी के अस्पताल के पास , दूसरा खटोडा बाजार में सीताराम सैनी के सौजन्य से तथा तीसरा जलमंदिर सीकर बाजार में सागरमल हलवाई के सौजन्य लगवाया गया है। इस मौके पर क्लब के डॉक्टर एमपी तिवारी, सीताराम सैनी, सागरमल हलवाई, परमानंद सोनी, राजेंद्र प्रसाद जांगिड़, ललित कुमार सैनी, सागरमल सैनी, हेमंत शर्मा एक्सिस बैंक, राजेश भातरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तनसुख कुमावत, शिवपाल योगी और राम सिंह सेंट्रल बैंक आदि उपस्थित रहे।

You might also like