कांग्रेस नेता श्रवण कुमार ने दी स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)11 मई। देवरोड़ के पास पिलानी रोड स्थित चिड़ासन की ढाणी में स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव सिंह कुल्हार को श्रद्धाजंलि देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने भी स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष विद्या विहार अनिल कुल्हार, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पीसीसी सदस्य विनोद पूनिया, चिड़ावा पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला, किसान नेता ओमप्रकाश झारोड़ा, महेंद्र झाझडय़िा, सुरेश भूकर, रामावतार झाझडिय़ा दलेलपुरा, अमित गोयल, सुमेर सिंह आदि लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके पुत्र व किशोरी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विजय सिंह कुल्हार, विजय गैस एजेंसी के संचालक वीरेंद्र कुल्हार व शिक्षक अशोक कुल्हार को ढांढस बंधाया।