काली पट्टी बांध कर चिकित्सको को दो घंटे कार्य बहिष्कार
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । रींगस सीकर के चिकित्सको पर एसओजी की कार्रवाही के विरोध में आज दूसरे दिन रींगस के राजकीय उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कार्य वहिष्कार किया। डॉक्टरों ने आठ से 10 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया। इसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आये। इससे दो घंटे तक चिकित्सा सुविधाए ठप्प रही।डॉ इन्द्र राम रणवा ने बताया कि सीकर में एसओजी पुलिस ने चिकित्सको के खिलाफ जबरन कार्रवाही की है। इसके चलते चिकित्सको में आकोश है। बेवजह चिकित्सकों को परेशान किया जा रहा है। इसके चलते चिकित्सको ने काली पट्टी बांध कर दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। डॉक्टरो के दो घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते दो घटे तक मरीज इलाज के लिए परेशान नजर आये। अस्पताल में मरीज इधर उधर भटकते रहे। दो घंटे बाद चिकित्सकीय कार्य शुरू हो पाया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुखदेव सिंह महला डॉ जितेन्द्र यादव डॉ रमेश यादव, डॉ केके शर्मा डॉ झाबर मल यादव डॉ योगेन्द्र मालवीय, डॉ स्वाती नयन डॉ सगीता गढ़वाल डॉ प्रकाश घायल सहित अनेक चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।