क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड कालोटा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि करनी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी, विशिष्ट अतिथि सुशील घुमरिया, सुरेंद्र कुमार थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ सिंह ने की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कालोटा सरस्वती का बास और काकरिया की टीम आमने-सामने रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए कालोटा की टीम ने 82 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में काकरिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ कालोटा की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के लिए अनुशासन और भाईचारे का माध्यम बताया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। युवा खेलों के जरिए अपने कैरियर को बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 21 हजार रुपए एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जगु, जगदीश, राहुल, हरिराम पूर्व सरपंच, राजेंद्र शेखावत, जसवंत निर्वाण, शीशराम चौधरी, महेंद्र राजपूत, सुमेर सिंह, दाताराम चौधरी, सुमेर चौधरी, बीजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like