पंडित मन्मथ कुमार मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । नगर पालिका सीकर के प्रथम सभापति स्वतंत्रता सेनानी तथा शेखावाटी के मूर्धन्य विद्वान पंडित मन्मथ कुमार मिश्र की 24 वी पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ संस्था के संयोजक एडवोकेट हरीश मिश्रा ने बताया कि यह निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श शिविर प्रतिवर्ष स्वर्गीय मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है आज आयोजित हुए शिविर में करीब 125 व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई तथा पात्र व्यक्तियों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया जाकर समयबद्ध चरण में रखा गया नेत्र चिकित्सा शिविर में डॉक्टर नरेंद्र चौहान और उनकी टीम द्वारा सेवाएं दी गई चिन्हित व्यक्तियों का संस्था की ओर से डॉक्टर नरेंद्र चौहान ऑपरेशन करेंगे संस्था के संयोजक एडवोकेट हरीश मिश्रा ने नेत्र शिविर आयोजित करने के पीछे एक रोचक जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय पंडित मिश्र ने मरणोपरांत नेत्रदान करने की इच्छा जताई थी लेकिन उनके द्वारा लिखी गई डायरी को ना देखने की वजह से उनकी इच्छा पूरी नहीं की जा सकी अब उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुण्यतिथि पर नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को रोशन देने का प्रयास किया जाता है।

You might also like