टोंक में हुए अमानवीय कृत्य को लेकर गुर्जर महासभा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)11 मई। राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में नाबालिगलडक़ी के साथ हुए अमानवीय कृत्य के आरोपियों को पकडऩे की मांग को लेकर सोमवार को गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रभु राम गुर्जर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को अवगत करावाया कि नाबालिग बच्ची के साथ हुए अमानवीय कृत्य के आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच दुधवा सत्यवीर गुर्जर, भागीरथ मल गुर्जर, एडवोकेट महिपाल सिंह दोराता, अमर सिंह गुर्जर सहित अन्य गुर्जर महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।