नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का इनामी गिरफ्तार

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न) । चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले बीस हजार इनामी आरोपित को धर—दबोचा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले मनीष बैरवा (20) निवासी चाकसू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी मनीष बैरवा की निशानदेही पर वारदात के समय इस्तेमाल की गई उसकी मोटरसाइकिल) को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस फिलहाल गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।
चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि चाकसू थाने में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते आरोपित की तलाश में जुट गई। वहीं इस घटना के बाद से लगातार आरोपित फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने बीस का इनाम घोषित किया था। टीम ने अथक प्रयासों, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर फरार इनामी आरोपित को पकडा।
इस कार्रवाई में चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सांगानेर सदर थाने के एएसआई प्रेमचंद, साइबर सेल जयपुर दक्षिण के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार व रामसिंह और चाकसू थाने के कांस्टेबल जगदीश प्रसाद,बाबू लाल,कमलेश,ओमप्रकाश तथा महिला कांस्टेबल विमला शामिल रहे।

You might also like