रफीक राजस्थानी का हुआ सम्मान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सुजानगढ़ के गीतकार रफीक राजस्थानी को समग्र नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जयपुर जवाहर कला केंद्र में आयोजित इस प्रोग्राम में रफीक राजस्थानी को यह सम्मान प्रदान किया गया। समग्र विकास संस्थान जयपुर के समग्र नेशनल आईकन अवार्ड 2026, सीजन 4 के इस प्रोग्राम में राजस्थान के ही नहीं बल्कि पूरे देश के अलग-अलग जिलों और राज्य के चुनिंदा कलाकारों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों को समानित किया गया।