स्कूल में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू व तालुका विधिक सेवा समिति सुजानगढ़ के निर्देशों पर मोटीवेटिंग मंडे थीम के तहत विधिक जागरूकता केम्प राजकीय रामकुमार भराड़िया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। संस्था प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा, श्रीमती सरीता सारण के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में श्रीमती मंजु मुंदड़ा, श्याम सुंदर स्वामी, एडवोकेट तिलोक चन्द मेघवाल अतिथि रूप में उपस्थित रहे। शिविर में बाल विवाह निषेध,घरेलू हिंसा निषेध, स्थाई लोक अदालत, विधिक सेवाओं, नालसा योजनाओं आदि की जानकारी दी गई। पीएलवी विजय पाल श्योराण ने बच्चों को बताया की 1098 बच्चों की हेल्प लाईन है, जिस पर बाल विवाद रोकने आदि किसी तरह की सहायता के लिए फोन किया जा सकता है। 181 न. राजस्थान संपर्क पोर्टल का टोल फ्री नंबर है जिस पर राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ी व्यक्तिगत व जन समस्या के समाधान के लिए परिवाद दर्ज कराया जा सकता है। देशभर में तालुका, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विधिक सेवा इकाइयां काम कर रही हैं जो संविधान की मूल भावना को साकार करने हेतु न्याय सबके लिए हेतु प्रतिबद्ध हैं। संस्था प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने कहा कि अधिकार से पहले कर्तव्य आता है। हमारे कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के लिए हम जागरूक हों। एडवोकेट तिलोक चन्द मेघवाल ने विभिन्न जन कल्याणकारी व नालसा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा, पढ़ाई हमारी वो कमाई है जो पूरे जीवन काम आती है। मजदूर कार्ड योजना, पीएम बीमा योजना, छात्रवृति योजना का लाभ पात्रतानुसार जरूर लेना चाहिए। जिन्हें किसी तरह के इलाज की जरूरत है वो सरकारी जोधपुर एम्स हॉस्पिटल का लाभ लेने जागरूक हों। साथ ही जो मामले राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा आपसी सहमति से हल हो सकते हैं, तो जरूर हल कराने चाहिये।