जटिल सर्जरी कर वृद्ध महिला की आंखों की रोशनी लौटाई

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल में आंखों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र रिन्यू करवाने पहुंची 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आंखों को नई रोशनी मिल गई। बुजुर्ग महिला का दृष्टिहीन का 100 प्रतिशत प्रमाण-पत्र बना हुआ था। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनआर प्रजापत ने जटिल नेत्र सर्जरी कर बुजुर्ग रोगी महिला की आंखों की रोशनी पापस लौटा दी। महिला आंखों से देखकर भावुक हो गई। डॉ. प्रजापत ने बताया कि जोगलसर की मंगलीदेवी करीब 10 वर्षों से रोशनी खो चुकी थीं। एक आंख पहले से खराब थी। दायीं आंख भी पूरी तरह से खराब होने से अंधों जैसी जिन्दगी हो गई थी। डॉ. प्रजापत ने जांच की तो महिला की आंख में मोतियाबिंद के साथ सेंट्रल कॉर्नियल ओपेसिटी व ट्रॉमेटिक कैटरेक्ट जैसी गंभीर समस्या सामने आई। करीब एक घंटे चले जटिल ऑपरेशन में मोतियाबिंद हटाकर कृत्रिम लैंस प्रत्यारोपित किया। टीम में नेत्र सहायक चुनीलाल, नर्सिग अधिकारी विक्रम, मनोहरलाल व सुमन शामिल रहे।

You might also like