राशन वितरण में अनियमिता का आरोप
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)11 मई। भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने खाद्य सुरक्षा पात्र परिवारों को मिलने वाले राशन में धांधली को लेकर उपखंड अधिकारी व जिला रसद अधिकारी सुरेंद्र महला को दूरभाष पर वार्ता कर अवगत कराया। इंदौरिया ने बताया कि जहां पूरा विश्व इस कोरोना महामारी से जूझ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा प्राप्त जरूरतमंद परिवारों को माह अपै्रल व मई के महीने में 10 किलो गेहूं व 1 किलो दाल देने सुनिश्चित किया गया है जिसमें कुुछ जगहों पर डीलर पात्र परिवारों को पूरा राशन उपलब्ध करवा रहे और कुछ डीलर सिर्फ गेहूं दे रहे हैं। उक्त पूरे प्रकरण को लेकर उपखंड अधिकारी व जिला रसद अधिकारी चूरू को अवगत कराया गया। जिस पर जिला रसद अधिकारी मेहला ने इंदौरिया को बताया कि माह अपै्रल से गेंहू के अलावा प्रति परिवार 1 किलो दाल देना सुनिश्चित किया गया है। अगर कोई डीलर राशन वितरण में अनियमितता बरतता है तो इसे लेकर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।