विधायक महर्षि ने की मुख्यमंत्री से वार्ता

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)11 मई। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लोकडाउन के दौरान आमजन को हो रही समस्या को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आयोजित विधायकों के साथ विडियो सम्मेलन में विधायक महर्षि ने शहर की विभिन्न जन समस्या की मांग उठाई। महर्षि ने प्रवासी श्रमिकों के घर लौटने पर आ रही परेशानियां, देहाड़ी, मजदूरों, रोजी रोटी की व्यवस्था, मध्यम वर्गीय व सम्पन्न परिवारों के लिए स्कुल फीस, बिजली व पानी के बिलों की संपुर्ण माफी, कृषकों व गौवंश की समस्याओं के साथ साथ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग सहित कई मुद्दों पर चर्चा रखी।

You might also like