अमावस्या पर हजारों लोगों को पिलाया शर्बत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । अमावस्या के उपलक्ष में शहर के अनेकों स्थानों पर दिनभर दान पुण्य का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में लोगों ने दिनभर राहगीरों को शर्बत भी पिलाई। दो नम्बर रेलवे फाटक के पास युवाओं की टीम ने हजारों राहगीरों, यात्रियों को रोक-रोककर शरबत पिलाया और लोगों को तरबूज भी खिलाए गए। जानकारी के अनुसार पूनमचंद भार्गव, प्रमोद जांगिड़, मुकेश जांगिड़, जगदीश जांगिड़, ताराचंद बिरड़ा, खेताराम दुसाद, प्रहलाद जाट, निरंजन भार्गव, अशोक जांगिड़, प्रदीप भार्गव, पप्पू जांगिड़, तेजपाल सहित अनेक लोगों ने लोगों को शर्बत, ठण्डा जल पिलाया और तरबूज भी खिलाए।

You might also like