जनसहयोग की सुंदर मिसाल: प्रशांत सामोता ने SDH को बैठने हेतु टेबल भेंट की
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। समाजसेवा एवं जनहित की भावना को आगे बढ़ाते हुए कोटड़ी लुहारवास निवासी प्रशांत सामोता पुत्र शीशराम सामोता द्वारा उप जिला चिकित्सालय रींगस में मरीजों एवं परिजनों की सुविधा हेतु बैठने की टेबल भेंट की गई। इस अवसर पर अस्पताल परिवार द्वारा उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।
PMO डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल ने कहा कि समाज के सहयोग एवं सहभागिता से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ बनती हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे सकारात्मक प्रयास मरीजों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समाज में प्रेरणादायक संदेश देते हैं।
अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि भेंट की गई टेबल का उपयोग अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों की सुविधा हेतु किया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन ने जनहित एवं मरीज सुविधा से जुड़े सकारात्मक सहयोगात्मक प्रयासों हेतु प्रशांत सामोता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर अशोक शर्मा दिलीप मनोरी सुंडा सहित अस्पताल के कई लोग मौजूद