पेयजल किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सांसी बस्ती में व्याप्त पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर अनेक लोग जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर नारेबाजी कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई। महेश कुमार सांसी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सहायक अभियंता सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार को समस्या से अवगत करवाया। इस पर कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार ने कहा कि रविवार को आपके मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति कर दी जायेगी। वहीं लोगों की मांग पर सांसी बस्ती में तुरंत प्रभाव से पानी के टेंकर भेजने के निर्देश अधिकारियों ने दिए, जिस पर पानी के दो टेंकरों को बस्ती में भेजा गया। इस दौरान महेश माली, नरेंद्र प्रजापत, सोनू शर्मा, विकाश दर्जी, हीरालाल नाई, विशाल गुर्जर, जीतू भार्गव, रवि भार्गव, कालू प्रजापत, मदनलाल सांसी, राजेश सांसी, सुरेश सांसी, मुकेश सांसी, पवन सांसी, अजय सांसी, सोहनलाल सांसी, मंगल सांसी, रामस्वरूप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like