साइबर धोखाधड़ी के 15,00,000 रूपये करवाये गये रिफण्ड

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर द्वारा एवं पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम० आईपीएस के आदेशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों एवं हॉटस्पॉट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। उक्त अभियान मे त्वरित कार्यवाही सतपाल सिंह अति० पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़, इनसार अली आरपीएस वृताधिकारी वृत के निकटतम सुपरविजन व गौरव खिड़िया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना जिला चूरू के निर्देशन में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुये 15,00,000 रूपये की राशि वास्तविक स्वामी के खाते मे हस्तानांतरित करवायी गयी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय पुलिस थाने के साइबर पोर्टल पर 8 अक्टूबर 2025को एक साइबर शिकायत परिवादिया श्रीमती मंजु कंवर पत्नी गोवन्दसिंह पुत्र सवाई सिंह, निवासी वार्ड नम्बर 17 द्वारा इस आशय की प्राप्त हुई कि जुलाई 2025 में गुगल पर इलेक्ट्रीक टू व्हीलर की एजेन्सी लेने के लिये विज्ञापन देखा तब पीयूआरई एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी तेलंगाना का फोर्म देखा उसमें नाम, मोबाईल नम्बर, सिटी का नाम, पिन कोड, इन्वेस्ट करने की क्षमता कितनी है लिखा हुआ था। उस फॉर्म को भरकर इन्वेस्ट करने की क्षमता 60 लाख तक की करके गोविन्द सिह ने सबमिट कर दिया। एक-दो दिन बाद उक्त कम्पनी के प्रतिनिधि ने सम्पर्क किया व डिलरशीप देने हेतु टोकन मनी के रूप में 04 लाख रूपये भेजने का कहा जिस पर गोविन्द सिंह द्वारा 4 लाख भेजने पर कम्पनी द्वारा प्री रजिस्ट्रेशन के बाद बकाया राशि 11 लाख रूपयें और भेजने का कहा गया तो गोविन्द सिह ने अपने बैंक खाता से 11 लाख रूपये की राशि कम्पनी के खाता में ट्रांस्फर कर दी। उसके बाद कम्पनी के प्रतिनिधियों से गोविन्द सिंह ने पूर्व शर्तों के अनुसार सम्पूर्ण राजस्थान की डीलरशीप हेतु बोला तो कम्पनी ने राज्य में और लोगों को डीलरशीप देने गोविन्द सिंह को सिर्फ चूरू जिले की डीलरशीप देने का कहकर व 15 लाख का माल परिवादी को डीलीवर करने का कहकर फोन उठाना बन्द कर दिया। जिस पर परिवादी ने उक्त घटना की शिकायत साइबर पोर्टल पर कर दी। गौरव खिड़िया पुलिस निरीक्षक मय टीम ने परिवादिया द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज करवाई गई परिवाद का अवलोकन कर परिवादिया के खाते से स्थानान्तरित राशि का पाथ ट्रेस किया गया परिवादिया के खाता से जिन खातों में पैसा हस्तान्तरित हुआ उनकी केवाईसी डिटेल व स्टेटमेंट प्राप्त किया गया, विभिन्न बैंकों व साइबर पोर्टल के नोडल अधिकारियों से पत्राचार व दूरभाष से सम्पर्क करतें हुये साइबर शिकायत में विवादित 15,00,000 की राशि को होल्ड रखवातें हुये शिकायत पर अनुसंधान किया। समस्त जांच से मामला वितीय धोखाधड़ी का पाया जाने पर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार एवं परिवादी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट डेत रिपोर्ट पेश करने पर एफआईआर पंजीबद्ध कर अनुसंधान रामनिवास सहा. उप निरीक्षक पीएस द्वारा किया गया। अपने अनुसंधान में पाया कि कम्पनी द्वारा परिवादी को 15 लाख रूपयें के बदले कोई भी सामान परिवादी की फर्म कृष्णा बिजनेश एवं प्रोपर्टीज को डीलीवर नही किया है, जबकि पीयूआरई एनर्जी प्राईवेट लिमीटेड कम्पनी तेलगाना जिला संगारेडी तेलंगाना द्वारा बार बार पत्राचार से यह दावा किया जा रहा था कि हमनें 15 लाख के बदले में ईवी वाहन गोविन्द सिंह की फर्म कृष्णा बिजनेश एवं प्रोपर्टीज को भिजवा दिये है। परिवादी द्वारा अपनी राशि प्राप्त करने हेतु अदालत एसीजेएम आदेश प्राप्त करने पर पुलिस थाना रतनगढ़ द्वारा अग्रीम कार्यवाही करवाते हुये 15 लाख रूपयें की राशि परिवादिया के खातें में हस्तान्तरित करवाई । वहीं उक्त रिफण्ड कार्यवाही में महेन्द्र कानि. व मुकेश कानि. की विशेष भूमिका रही।

You might also like