जिले में पीएमश्री रही अव्वल

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर की टीम “कलाम” ने विकसित भारत बिल्डाथान 2025 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टीम ने पीएमश्री प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर के निर्देशन में गतिशील वाहनों से विद्युत निर्माण का अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों ने भाग लिया। टीम में कृष्ण सैनी, हेमंत सैनी, गौरव कुमावत, सचिन सैनी एवं मनीषा सैनी शामिल रहे। डॉ चौधरी ने बताया कि 25 मई 2026को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इसे विश्व के सबसे बड़े इनोवेशन सॉल्यूशंस प्रतियोगिता के रूप में प्रमाणित किया जाएगा तथा इसी दिन विजेताओं के खातों में पुरस्कार राशि स्थानांतरित की जाएगी। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

You might also like