डकैती के प्रकरण में वांछित तीन तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी गिरफ्तार
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। 18 मार्च को भोजासर के दो व्यक्तियों के साथ डकैती में प्रकरण में वांछित तीन तीन हजार रूपये के इनामी आरोपी लक्ष्य कुमार व आदित्य को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ताराचंद यादव ने बताया कि मामले मे तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। 19 मार्च को परिवादी रामनिवास निवासी भोजासर थाना मण्डावा ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट दी कि दिनांक 18 मार्च को मेंरा भाई सुरेन्द्र व महिपाल दोनों अपने काम से फोरच्युनर गाडी से जयपुर गये थे जयुपर से रात्री के समय वापस गांव आने के लिए रवाना हुए थे लेकिन रात्री को घर पर नहीं आये फिर हमारे पास सुबह सुरेन्द्र के मोबाईल से वाटसअप मैसेज आया कि सुरेन्द्र व महिपाल का अपहरण कर लिया व गाडी भी लुट ली है आप हमें 20,00,000 रुपये भेजो नहीं तो हम इनको जान से मार देगे जिस पर हमने गाडी की जीपीएस लोकेशन देखी तो गाडी लुहारु हरियाणा के पास होना दिखाया जिसकी सुचना हमने झुंझुनूं पुलिस कंट्रोल रुम को दी जिसके बाद हमारे पास फोन आया कि उनको हरियाणा पुलिस ने पकड लिया है तथा मेरे भाई सुरेन्द्र से बात करवाई तो उसने बताया कि हम जयपुर से आ रहे थे तब घोडीवारा कलां स्कूल के पास रात्री के लगभग 11 बजे गाडी बलेनो ने हमारी गाडी के आगे गाडी लगाकर गन से हमारी गाडी का सीसा तोड़कर फायर कर हमारा अपहरण कर बेलोने गाडी में डाल लिया व हमारी गाडी अपने कब्जे में ले ली। आदि रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
पुलिस कार्यवाही – प्रकरण में घटना की गंभीरता एवं ईलाका थाना में होने वाली चोरियों के खुलासे हेतु टीम गठित कर झुन्झुनू, चिडावा, सुरजगढ व लुहारु हरियाणा में आरोपीगण के संबंध में सुचना व रिकार्ड संकलित करवाया गया तथा प्रकरण में दिनांक 24 मार्च को तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अन्य आरोपीगणों की तलाश हेतु ईनाम घोषित कर टीम गठित कर तलाश की जाकर बुधवार को प्रकरण में आरोपी डेरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हाल निवासी बिरही कलां थाना सदर चरखी दादरी हरियाणा के लक्ष्य कुमार उम्र 19 वर्ष, डोहका हरिया पुलिस थाना सदर चरखी दादरी हरियाणा आदित्य उम्र 20 साल निवासी को दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया जिनसे अनुसंधान जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी ताराचंद यादव, एएसआई सुनिल कुमार, कांस्टेबल मुल्तानाराम, कांस्टेबल बाबुलाल, कांस्टेबल , प्रदीप कुमार मौजूद रहे।