अवैध शराब परिवहन मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

डी. के. सैनी

जयपुर (नवयत्न)। अवैध शराब तस्करी और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पंकज पारवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजिता शर्मा ने बताया कि पूर्व जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में जवाहर नगर थानाधिकारी सरला यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पं पंकज पारवानी (31) निवासी गोनेर रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से अवैध शराब नेटवर्क और सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सरला यादव, हेड कांस्टेबल कैलाश चंद और कांस्टेबल शंकर लाल की विशेष भूमिका रही।

You might also like