महिला समूह बैठक आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आरयूआइडीपी की और जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड संख्या 37 के आगनवाड़ी केन्द्र क्यामखानी बस्ती में महिला समूह बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरयूआइडीपी जन सहभागिता ईकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लाभ एवं उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए सीवरेज कनेक्शन सम्बंधित प्रशनों का उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया। बैठक में एल एस सुशीला सांगवान के द्वारा आंगनबाड़ी मे होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए पोषाआहार के बारे में जानकारी दी। बैठक में घरेलू स्वच्छता के बारे में भी बताया गया। बैठक का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इन्दुबाल ने किया।