गड्ढ़े में फंसी एम्बूलेंस, मरीज परेशान

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राजकीय बगड़िया अस्पताल के प्रवेश द्वार पर स्थित गड्ढ़ा लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। और तो और शुक्रवार को दोपहर में एक एंबूलेंस के जरिये मरीज को लेकर बगड़िया अस्पताल आने पर एम्बूलेंस भी स्वागत द्वार पर स्थित नाले में फंसकर रह गई। बाद में लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से इसे निकाला जा सका। इस बारे में नगरपरिषद के प्रशासक ओमप्रकाश वर्मा, आयुक्त गिरधारीलाल पारीक से बात करने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका समाधान करवाया जा रहा है। वहीं टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने बताया कि इस नाले पर बने खड्डो के कारण मरीजों और उनके परिजनों, वाहन में आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

You might also like