मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बंध में दी आवश्यक जानकारी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । नगरपालिका तारानगर के सभागार में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सभी सर्किल सुपवाइजरों व प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना समय पर व सही तरीके से करने के निर्देश दिए। जनगणना प्रभारी भागचन्द किरोड़ीवाल ने सुपरवाइजरों व प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करते समय भरने वाली जानकारी के सम्बंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की व आवश्यक जानकारी दी।। बैठक में डॉ अशोक जांगिड, हरदेवराम लखेरा, जयसिंह मोगा, सुल्तान सिंह, बनवारीलाल, इन्द्रचंद, नरसाराम भाकर, हेमराज प्रजापत, देवकरण आदि उपस्थित रहे।

You might also like