अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पधारे
श्रवण सारस्वत
रींगस / सीकर (नवयत्न)। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के सदस्य पंकज गर्ग ने बताया कि सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बसंत जी मित्तल शेखावाटी दौरे के दूसरे दिन प्रातः रींगस पहुंचे, जहाँ पर उन्होंने अपनी कुलदेवी श्री बुची सती माता के मंदिर धोक लगाकर सपत्नीक पूजा अर्चना की।तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का रींगस अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जी काबरा के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर समाज के अग्रबंधुओं ने अत्यंत गर्मजोशी से मित्तल दंपति का स्वागत किया। उनके साथ रांची से पधारे श्यामसुंदर अग्रवाल का भी स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्तल ने लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली से हुए निर्वाचन में समाज बंधुओं द्वारा दिए गए बहुमूल्य मतों हेतु सभी को धन्यवाद दिया तथा सबको साथ लेकर समाज को नईं ऊंचाइयों पर ले जाने का अपना संकल्प दोहराया। अग्रसेन का संपूर्ण जीवन एकजुटता के साथ सतत उन्नति के सिद्धांत का प्रत्यक्ष उदाहरण रहा है। अग्रवाल समाज को इसी सिद्धांत को अपनाते हुए आगे बढ़ने का आव्हान अध्यक्ष महोदय ने किया।
इस अवसर पर रींगस अग्रवाल समाज के ज्ञानप्रकाश प्रहलादका, महेश गुप्ता, संदीप किशनका, बजरंगलाल राईका, पंकज गर्ग, सतीश खेमका, मंगलचंद प्रहलादका, महेश काबरा, अनिल काबरा, पवन पंसारी, चंद्रप्रकाश भूतेड़ा, सुशील किशनका, रमेशचंद्र काबरा, केशव काबरा इत्यादि गणमान्य जन उपस्थित रहें ।