1.75 लाख का मोबाइल मालिक को सौंप कर दिया ईमानदारी का परिचय

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । आज के युग मे जहाँ लोगों के हाथ से छीना झपटी की घटनाएं आम हे गई हैं। वहीं रास्ते मे मिला 1.75 लाख का सैमसंग कंपनी का मोबाइल उसकी मालकिन अध्यापिका पूनम कँवर को, जो कि जनगणना के कार्य में लगी हुई थी तथा उस एरिया में अपनी ड्यूटी कर रही थी, उनको को सुरक्षित लौटा कर ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण रविवार को पेश किया गया। टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह नरेंद्र प्रजापत ने सूचना दी कि उसके पिताजी नवरंगलाल प्रजापत को सुजानगढ़ के कृषि मंडी सब्जी मंडी के पास वाली सड़क जो पीछे खेतो की और जाती है, वहा सुबह रास्ते में एक मोबाइल मिला। जिसमें सिम नहीं थी, उन्होंने तुरंत स्वर्णकार के साथ जाकर कोतवाली थाना सुजानगढ़ जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर थोड़ी देर बाद अध्यापिका पूनम कँवर लोकेशन के आधार पर रिपोर्ट लिखाने पुलिस स्टेशन पहुंची, तो वहां बताते ही उन्हें मोबाइल दिखाया गया, तो वो बहुत खुश हुई। एएसआई तेजाराम और अन्य स्टाफ, प्रेरक टीम संयोजक श्याम स्वर्णकार, नरेंद्र प्रजापत की मौजूदगी में अध्यापिका को उनका मोबाइल आवश्यक कागजात लेकर सौंप दिया गया। उन्होंने खुश होकर नरेंद्र प्रजापत को इनाम देना चाहा पर उन्होंने अपना मानवीय फर्ज निभाते हुए सहर्ष अस्वीकार कर दिया।

You might also like