256 लोगों की हुई नैत्र चिकित्सा शिविर में जांच

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा रविवार को स्व. लालचंद टमकू देवी पाटनी की स्मृति में उनके पुत्रों भामाशाह प्रकाशचंद बिमलकुमार पाटनी व समस्त पाटनी परिवार के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी ललित सोनी ने बताया कि शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा 256 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया तथा 101 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित नेत्र रोगियों के निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा डॉ मोहन जैन आई हॉस्पिटल में निःशुल्क करवाए जाएंगे। शिविर के उद्घाटन अवसर पर तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक, भामाशाह विमल पाटनी, मैना देवी पाटनी, खेमचंद बगड़ा, सुनील जैन सड़ूवाला, पारस बगड़ा, महावीर पाटनी, विनीत बगड़ा, धर्मेंद्र गंगवाल, श्रीपाल सेठी, संदीप पारीक, पाटनी परिवार से सुमित, अंकित पाटनी, आकांक्षा, रिदम, गुनगुन पाटनी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर तहसीलदार गिरधारी लाल पारीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि -पीड़ित मानवता की सेवा पुण्य का कार्य है। अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत क्लब प्रतिनिधि महावीर मीरनका, मुन्नालाल प्रजापत, बिमल भूतोडिया, निर्मल बोकड़िया, गोपाल बी चोटिया, मूलचंद तिवाड़ी, ललित सोनी, प्रतीक, अंकित चोटिया, तैयब अली, डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा, रमन प्रजापत, लतीफ अहमद, रामचंद्र टेलर, गोपाल सोनी, मालचंद प्रजापत ने किया। शिविर में चूरू, नागौर, सीकर, बीकानेर जिलों के रोगी लाभान्वित हुए। शिविर आरंभ होने से पूर्व क्लब के संस्थापक अध्यक्ष दानमल शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

You might also like