सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और सिपाही ने किया रक्तदान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सुजानगढ़ ब्लड बैंक में इस समय काफी ब्लड ग्रुप की अनुपलब्धता तथा बेहद जरुरतमंद मरीजों की परेशानी को देखते हुए टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार की प्रेरणा से सुजानगढ़ के एमसीएच अस्पताल में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मनोज चिरानिया, एडीशनल एसपी कार्यालय में कार्यरत विनोद माजीपुरा, नारायण धूपड़, आनंद सिंह, कासम, सुनीत दुगड़, गणेश वीर बढ़ाबर, कैलाश सामरिया आदि ने बेशकीमती रक्तदान, प्रसूता, ऑपरेशन, एनेमेमिक और अन्य गंभीर मरीजों के लिए कर मानवीय उदाहरण पेश किया।