बगड़िया अस्पताल के गेट पर हुआ क्रॉस का निर्माण

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राजकीय बगड़िया अस्पताल में आने वाले लोेगों को अब नाले के खड्डों की समस्या से निजात मिल गई है। भाजपा नेता गणेश मंडावरिया ने बताया कि उपखंड अधिकारी, आयुक्त से चर्चा के बाद राजकीय बगड़िया अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुरूषोतम करवा की मौजूगी में नए क्रॉस का निर्माण किया गया है और गड़्ढ़ो की समस्या का निवारण किया गया है। दो-तीन दिन तराई करने के लिए गेट को बंद रखा गया है, ताकि निर्माण पक्का हो जाए। टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने बताया कि यह समस्या काफी गंभीर हो गई थी, इसके समाधान से लोगो को काफी राहत मिलेगी।

You might also like