मूर्तियों की मांग को लेकर धरना लगातार जारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय नगरपरिषद कार्यालय के बाहर अजय ढ़ेनवाल के नेतृत्व में चल रहा धरना लगातार 22 वें दिन रविवार को भी जारी रहा। गांधी चौक स्थित पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, महाकवि कन्हैयालाल सेठिया, स्वतंत्रता सेनानी पं. गिरीशचन्द्र मिश्र की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। धरने पर निवर्तमान पार्षद इकबाल खान कायमखानी, बिलाल भूरान, शंकरलाल, सोहिल गोपालपुरिया, पवन लाखन, बजरंगलाल सैन, सलीम गौरी, श्रवण, गजानंद, राजाराम, पवन ढ़ेनवाल, असलम सहित अनेक लोगों ने शिरकत की।

You might also like