ऑटो टीपर टेंडर के जरिए भ्रष्टाचार का नया रास्ता निकालने का आरोप

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । निवर्तमान पार्षद इकबाल खान कायमखानी ने नगरपरिषद के जरिये भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप भाजपा के नेताओं पर लगाए हैं। इकबाल खान कायमखानी ने जारी मीडिया बयान में कहा है कि 1 अप्रेल से बिना किसी वर्क ऑर्डर, बिना किसी एक्सटेंशन के ट्रेक्टर चलाए जा रहे हैं, जो कि अपने आप में प्रमाणित भ्रष्टाचार होने के बावजूद भी प्रशासन कोई कार्यवाही इन पर नहीं कर रह है। उल्टा इनका बचाव करने के लिए भाजपा नेता इनको लेकर जगह-जगह घूम रहे हैं। इकबाल खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले प्रस्तावित टेंडर्स को जान बूझकर रोका जा रहा है, जबकि अपने लोगों को फायदा देने के लिए ऑटो टीपर का टेंडर प्रस्तावित कर दिया गया, जिसको अपनी चहेती फर्म को दिलवाने के प्रयास यहां के नेताओ के द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाकर किए जा रहे हैं। नियनानुसार तकनीकी बीड खुल चुके टेंडर को ही खोला जाना चाहिए था, जबकि बिना एक्सटेंशन के एक फर्म को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया। आरोपों से घिरने के बाद इसका रास्ता निकालने के लिए चहेती फर्में टेंडर में डालकर बाहर की कंपनियों के जरिये यहां के वाल्मिकी समाज के लोगों को बेरोजगार करने का काम अब ऑटो टीपर टेंडर के जरिये किया जायेगा। इसलिए हमारी मांग है कि पहले से ही प्रस्तावित टेंडर खोला जावे और भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जावे। ऑटो टीपर का टेंडर करने के बजाय पुराने प्रस्तावित टेंडर को खोला जावे, ताकि सुजानगढ़ की जनता के साथ न्याय हो सके।

You might also like