जेजेटी के मेमोरीका 2026 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिए कैरियर के टिप्स
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न ) । जेजेटी यूनिवर्सिटी के सभागार में मंगलवार को मेमोरीका 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के पास आउट विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि डॉ.मोनिका सिंह राव निदेशक मरूधरा हुंडई द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कहा कि इस डिजिटल युग में डिग्री से जॉब नहीं मिलते, स्वयं का अनुभव टैलेंट और स्किल ही लाभ देगा विद्यार्थी स्वयं प्लान करें और आगे बढ़े उन्होंने कहा कि चिमनी से लेकर ए आई तक का सफर मैंने फील किया है पिछले 40 वर्षों के बदलाव को हमने प्रैक्टिकल रूप में देखा और महसूस किया।
इसलिए कठिन परिश्रम और मेहनत से करियर बनाया जा सकता है इस बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी आगे बढ़े ।एक और वक्ता हिसार से आए डॉ.गगनदीप एवं डॉ.जगदीप सिंह ने कहां की जनसंख्या वृद्धि के युग में नौकरियां नहीं मिल पा रही है और विद्यार्थी अपनी डिग्री लेकर इधर-उधर प्रयास करते हैं लेकिन भविष्य के लिए तैयार रहें जीवन में एक ऐसा विषय चुनो जिनका कोई मुकाबला नहीं कर सके और स्वयं के लिए कार्य करें तो ज्यादा बेहतर होगा| इस अवसर पर डॉ.मुकेश मिश्र रीजनल हेड बैंकिंग ने भी अपने विचार रखे और कहा कि अपना रास्ता स्वयं तलाश करें बैंकिंग भी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें फाइनेंस, लीडरशिप, आदि क्षेत्र में विद्यार्थी आगे बढ़ सकते हैं ।उन्होंने कहा बैंकिंग क्षेत्र में बहुत सी संभावनाए है जिसमें रोजगार के अवसर खुले हैं ए आई ने जमाना बदल दिया है घंटे का काम अब मिनट में हो जाता है कार्यक्रम को मनोज गुर्जर ने भी संबोधित किया। प्रेसिडेंट डॉक्टर मधु गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के करियर , प्लेसमेंट के लिए हम हमेशा अग्रणी रहेंगे और विद्वान वक्ताओं के द्वारा समय-समय पर सेमिनार आयोजित की जाएगी । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अध्यक्षों डॉ. गुफरान खान, डॉ. धनेश मीणा, डाॅ. हरीश पुरोहित, डाॅ. जगबीर सिंह, डाॅ. आरती पंवार, सुश्री मंजरी मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नंदकिशोर सोनी, डॉ. वी डी गुप्ता, डॉ. इमरान खान द्वारा पीपीटी के द्वारा करियर संबंधित जानकारी दी गई, जिसे विद्यार्थियों ने खूब साराहा ।इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ.अरुण कुमार ने जजेटी चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबडेवाला का संदेश वाचन किया। पूर्व में मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ.नाजिया हुसैन, डॉ. अनंता शांडिल्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन मंजरी मिश्रा ने किया ।इस अवसर पर डॉ अर्चना शर्मा, डॉ. इकराम कुरैशी, पीआरओ डॉ रामनिवास सोनी, डॉ महेश सिंह राजपूत डॉ विनीता चौधरी,डॉ., विनीता बासोतिया, डॉ.ज्योति सोनी ,डॉ.धर्मेंद्र कुमार डॉ.विजय माला, विश्वविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे