राष्ट्रीय श्रीराम सेना टीम ने ट्रॉमा सेंटर में भेंट की दवाइयाँ
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। श्री राजलदेसर गौशाला द्वारा संचालित ट्रॉमा सेंटर में सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय श्रीराम सेना टीम चूरू-राजलदेसर परिवार की प्रेरणा से अभिषेक पांडे द्वारा पांच हजार मूल्य की आवश्यक दवाइयाँ भेंट की गई। इस सेवा कार्य से ट्रॉमा सेंटर में उपचार हेतु आने वाली एक्सीडेंटल बीमार गौ माता को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर गौशाला परिवार की ओर से राष्ट्रीय श्रीराम सेना टीम के सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। गौशाला मंत्री ललित दाधीच ने कहा कि समाज के सहयोग से ही गौसेवा एवं मानव सेवा के कार्य निरंतर गति प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। ट्रॉमा सेंटर में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं भामाशाहों के सहयोग से दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता विष्णु छंगाणी, मीडिया प्रभारी गणेश पांडे, जयराम गुर्जर, बुधराम मीणा सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं गौशाला परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।