वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राज्य सरकार एवं पचायती राज विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पुनरास में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गांव के नेतराम की जोहड़ी में श्रमदान कर उसे साफ-सुथरा बनाया व जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक सुभाषचन्द्र सहारण ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति विकास अधिकारी तारानगर छगनलाल छीम्पा ने उपस्थित ग्रामीणजनों को अभियान की जानकारी देकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जेईएन हितेश, कनिष्ठ सहायक रामलाल जांगिड़ व रणजीतसिंह तंवर ने पानी की बचत व जल संरक्षण के लिए जोहडो की साफ सफाई, रख-रखाव, पौधरोपण व वर्षा जल संचय के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों से जल संरक्षण का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रताप सहारण, मनफूल सिंह बैद, शिशुपाल गोस्वामी, आशुराम सहारण, जयसिंह सहारण भागीरथ गोस्वामी, दौलसिह राजपूत, धर्मपाल सहारण, भूपसिह सहारण, विक्रम, बलवीर सहारण, बिजुसिंह, दलबीर सिंह, उजाला गोस्वामी, मनरूपसिंह, देवीलाल, नरेश, मगाराम, मनीष, प्रेमचंद स्वामी, हरिसिंह सहारण आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे।