दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न) । खोह नागोरियान थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक के नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिलें चुराकर औने-पौने दामों में बेच देता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी निरीक्षक सुनील गोदारा के अनुसार दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर
राजेश उर्फ सन्नू (31) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से करौली जिले के टोडाभीम तहसील के नांगल शेरपुर गांव का निवासी है। वर्तमान में वह खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में बंध्या रोड स्थित नारायण सिटी में नारायण होटल के पास गोविन्द प्रजापत के मकान में किराए पर रह रहा था। आरोपी मौका देखकर राह चलते या लावारिस खड़ी मोटरसाइकिलें चुराता था और उन्हें कम कीमत पर बेचकर मिलने वाली रकम नशे पर खर्च करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

You might also like