कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन – सौंपा ज्ञापन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट, नीट पेपर लीक प्रकरण तथा आमजन की विभिन्न समस्याओं के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में विशाल विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया। स्थानीय अशोक स्तंभ के पास एकत्रित हुए व विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में घंटाघर होते हुए उपखंड कार्यालय गढ़ परिसर तक विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, पानी – बिजली संकट और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है,लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय केवल झूठे प्रचार में व्यस्त है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित रहने एवं लगातार विद्युत कटौती व वोल्टेज की समस्याओं से आमजन पीड़ित है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए भर्ती परीक्षाओं एवं नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है।कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी सुनील महला, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता रमेश इंदौरिया, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, कांग्रेस नेता कल्याण सिंह शेखावत हेमंत सारस्वत एवं रामवीर राईका ने भी संबोधित किया। विरोध-प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
इस दौरान त्र्यंबक वेद, पूर्व उप प्रधान रतनलाल मेघवाल, सुरेंद्र हुड्डा, महावीर सिंह राठौड़, फकीर चंद दानोदिया, सुनील मारोठिया, हेतराम खिलेरी, जसकरण गोड़, देवकी माहीच, पूसाराम औजला, चरण सिंह कोका, कयूम गौरी, भंवर लाल गोदारा, आजम खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।